उड़ीसा में बीमारियों की आमद जारी, अब मलेरिया की बारी
भुवनेश्वर। उड़ीसा के रायगाड़ा जिले में अचानक मलेरिया के मामले बढ़ गए हैं। मलेरिया की चपेट में आने के कारण जनवरी से अभी तक 15 लोगों की जान जा चुकी है। जिले में इस साल अगस्त में हैजा और जलजनित बीमारियों के चलते 40 लोगों की मौत हो चुकी है। रायगाड़ा के जिलाधिकारी ने बताया, "पिछले कुछ हफ्तों में मलेरिया के मामले तेजी से बढ़े हैं।"
उन्होंने बताया कि हैजा और डायरिया (अतिसार) से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा बनाए गए 22 स्वास्थ्य शिविरों और केंद्रों में मलेरिया के रोजाना औसतन पांच से सात मामले सामने आ रहे हैं। अब हैजा और डायरिया के मरीजों में कमी आने लगी है। उन्होंने कहा, "इसके पहले 30 से 40 मामले रोजना सामने आते थे, लेकिन अब इसके दो या तीन ही मामले देखे जा रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "अब नए खतरे के रूप में मलेरिया सामने आया है। गौरतलब है कि जिले के 11 प्रखण्डों में इससे पहले हैजा और जलजनित बीमारियों के चलते 40 लोगों की मौत हो चुकी है और 1500 लोग संक्रमण की चपेट में आए थे। प्रशासन ने हालात को संभालने के लिए 40 से अधिक चिकित्सकों और 100 से ज्यादा स्वास्थ्य अधिकारियों को तैनात किया है।"
राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि मलेरिया की चपेट में आने के कारण जनवरी से अभी तक 15 लोगों की जान जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जुलाई में कम से कम 33398 लोगों के खून के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें मलेरिया के 5149 मामले सामने आए। अधिकारी ने बताया, "मलेरिया से 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो सकती है। कई नए गांव भी इसकी चपेट में हैं।"
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications