भारी बारिश से उत्तराखण्ड में अब तक 63 मौतें
नई दिल्ली। उत्तराखण्ड में पिछले पांच दिनों से लगातार जारी मूसलाधार बारिश के कारण अब तक 63 लोगों की मौत हो चुकी है। देहरादून में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के मुताबिक टिहरी बांध में जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है।
अधिकारियों का कहना है कि टिहरी बांध में जलस्तर खतरे के निशान के 230 मीटर तक जा पुहंचा है। इसकी वजह से आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। अधिकारियों का कहना है, ''अगर जलस्तर 235 मीटर तक पहुंच गया तो हालात खतरनाक हो जाएंगे।"
टिहरी बांध में अगर पानी का स्तर और बढ़ता है तो टिहरी के आस-पास के गांवों और हरिद्वार, ऋषिकेश जैसे शहरों और नजदीकी इलाकों के लिए खतरा पैदा हो जाएगा। टिहरी झील के आसपास के 72 गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है और कई सरकारी इमारतों को खाली कराया जा सकता है। बाढ़ के खतरे के मद्देनजर उत्तराखण्ड के कालागढ़, हरिद्वार बांध व भमगोड़ा बांध से पानी भी छोड़ा गया है।













Click it and Unblock the Notifications