शिवपुरी रेल हादसे में मृतकों की संख्या 23 हुई

भोपाल। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में हुए रेल हादसे में अब तक 23 लोगों की जानें जा चुकी हैं। इसके अलावा हादसे में घायल हुए लोगों की संख्या 50 के ऊपर है। रेल मंत्री ममता बैनर्जी ने हादसे को गंभीरता से लेते हुए सरकारी सहायता की घोषणा कर दी है। उन्होने मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

भोपाल रेल मंडल के शिवपुरी जिले के बदरवास स्टेशन पर सोमवार की सुबह इंदौर-ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी थी, तभी
शिवपुरी की ओर से आ रही मालगाड़ी ने सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में इंटर सिटी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो
गए। दोनों ट्रेनों की टक्कर से डिब्बे एक के ऊपर एक चढ़ गए। इसलिए क्षतिग्रस्त डिब्बों को कटर की मदद से काटकर शवों एवं घायलों को निकालना पड़ा। इस हादसे में जो तीन डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए हैं, वे सभी सामान्य श्रेणी के डिब्बे थे और इनमें बड़ी संख्या में यात्री सवार थे।

हादसे के बाद अन्य डिब्बों में सफर कर रहे यात्रियों और ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। इसके चलते घायलों को समय से अस्पतालों तक पहुंचाया जा सका। हादसे में घायल हुए लोगों को गुना, शिवपुरी, झांसी और बदरवास के अस्पतालों में उपचार चल रहा है। राहत एवं बचाव कार्य में सेना के हेलीकाप्टर की भी मदद लेनी पड़ी। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्रियों के परिजनों को हादसे की जानकारी देने के लिए इंदौर, भोपाल, झांसी, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर और उज्जैन में हेल्प लाइन स्थापित किए गए हैं। बताया गया है कि हादसे के बाद बदरवास स्टेशन के तमाम जिम्मेदार अधिकारियों के अलावा मालगाड़ी का चालक फरार हो गया। वहीं गुना, शिवपुरी और बदरवास चिकित्सालय के बाहर यात्रियों के परिचितों तथा रिश्तेदारों का दिनभर जमावड़ा लगा रहा।

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री केएच मुनियप्पा और उद्योग व वाणिज्य राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रेल हादसे पर गहरा दुख जताया है। वहीं रेल मंत्री ने मुआवजे की घोषणा कर, अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने की हिदायत दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+