राष्ट्रमंडल खेल : ओवरब्रिज गिरने से 27 घायल, निर्माण कंपनी काली सूची में (लीड-2)

दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने घोषणा की कि हैदराबाद की कंपनी, पीएनआर इन्फ्रास्ट्रक्च र को काली सूची में डाल दिया गया है। यही कंपनी ओवर ब्रिज का निर्माण कर रही थी।

दीक्षित ने संवाददाताओं को बताया, "कंपनी को काली सूची में डाल दी गई है और मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित कर दी गई है।"

इस बीच दिल्ली सरकार ने गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की।

इसके पहले पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) एच.जी.एस.धालीवाल ने कहा, "जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पास ओवरब्रिज के गिरने से उसके पास ही काम कर रहे श्रमिक घायल हो गए। इस घटना में 23 श्रमिक घायल हुए हैं। उनमें से पांच की हालत गंभीर है।"

बहरहाल, दुर्घटना में घायल 23 श्रमिकों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है और चार अन्य को पास के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है।

एम्स के ट्रामा केंद्र के चिकित्सा अधिकारी एम.सी.मिश्रा ने कहा, "चार श्रमिकों की हालत गंभीर है। उनमें से दो के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और वे जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। उनमें से एक के गले और पेट में गंभीर चोट आई है। अन्य दो के सीने में चोट है और उनमें सुधार है।"

सफदरजंग अस्पताल में भर्ती श्रमिकों की हालत अब स्थिर है।

अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी रंजन कुमार वाधवा ने आईएएनएस को बताया, "घायलों की हालत अब स्थिर है। उनमें से किसी भी हालत अब गंभीर नहीं है।"

दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव राकेश मेहता ने एक समाचार चैनल को बताया, "ओवरब्रिज का एक हिस्सा नीचे आ गया। यह मुख्य सड़क पर नहीं गिरा है, बल्कि पार्किं ग के हिस्से में गिरा है।"

मेहता ने कहा कि अगले 10 दिनों के भीतर इस ओवर ब्रिज को फिर से खड़ा कर दिया जाएगा।

दिल्ली सरकार में लोक निर्माण विभाग के मंत्री राजकुमार चौहान ने कहा कि निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के गिरने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली सरकार ने इस घटना की जिम्मेदारी तय करने के लिए और आगे की कार्ययोजना पर निर्णय लेने के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है।

चौहान ने आईएएनएस को बताया, "हमने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने तथा इसकी जिम्मेदारी तय करने के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। दोषी पाए जाने वालों को दंडित किया जाएगा।"

चौहान ने कहा कि आगे की कार्य योजना पर भी कोई निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा, "हमें उन संभावनाओं को तलाशना है कि क्या हम राष्ट्रमंडल खेलों के पहले पुल को पूरा कर सकते हैं या नहीं।"

चौहान ने दुर्घटना का विवरण देते हुए कहा, "एक ग्रिट पर एक छड़ टिकाया जा रहा था, लेकिन उसकी एक क्लिप फिसल गई। परिणामस्वरूप ब्रिज नीचे आ गिरा।"

नेहरू स्टेडियम में 3 अक्टूबर से शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन समारोह होना है। इसी स्टेडियम में समापन समारोह भी होगा।

14 अक्टूबर तक चलने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में 53 देशों के 7,000 से अधिक खिलाड़ियों और अधिकारियों के हिस्सा लेने की संभावना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+