राष्ट्रपति कोलकाता पहुंचीं
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य और राज्यपाल एम.के.नारायणन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पाटील की अगवानी की।
पाटील गुरुसदय दत्ता खेल, संस्कृति एवं शिक्षा मैदान में बुधवार सुबह आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में आधारशिला रखेंगी।
पाटील शुक्रवार को आईजोल जाएंगी। इस बीच शहर में चारों ओर सुरक्षा बंदोबस्त चुस्त कर दिया गया है।
कोलकाता के पुलिस आयुक्त जावेद शमीम ने कहा, "कार्यक्रम स्थल वाले इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। हर महत्वपूर्ण चौराहे पर भी पर्याप्त सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं और हम कड़ी चौकसी कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications