राष्ट्रमंडल खेल सर्कस और मैं उसका जोकर : अय्यर
समाचार चैनल एनडीटीवी से बातचीत के दौरान अय्यर ने राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन को सर्कस करार दिया। यह पूछे जाने पर कि राष्ट्रमंडल खेल यदि सर्किस है तो इसके रिंग मास्टर और जोकर कौन-कौन हैं। इसके जवाब में अय्यर ने कहा कि 'पहले कभी मैं इस सर्कस का रिंग मास्टर हुआ करता था लेकिन मुझसे यह जिम्मेदारी छीन ली गई और अब मैं इस सर्कस का जोकर मात्र हूं।'
उन्होंने कहा कि बहरहाल जो भी इस सर्कस के रिंग मास्टर हैं उनको मेरी शुभकामनाएं हैं। खेलों का आयोजन सफलतापूर्वक हो सके।
उल्लेखनीय है कि अय्यर पहले भी राष्ट्रमंडल खेलों पर टिप्पणी कर विवादों में घिर चुके हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था मैं बहुत खुश होउंगा अगर इंद्र देवता दिल्ली पर मेहरबान हों और राष्ट्रमंडल खेल का बेड़ा गर्क हो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications