राष्ट्रमंडल खेल : 'दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी'
दिल्ली सरकार ने इस घटना की जिम्मेदारी तय करने के लिए और आगे की कार्रवाई पर निर्णय लेने के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है।
चौहान ने आईएएनएस को बताया, "हमने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने तथा इसकी जिम्मेदारी तय करने के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। दोषी पाए जाने वालों को दंडित किया जाएगा।"
चौहान ने कहा कि आगे की कार्य योजना पर भी कोई निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा, "हमें उन संभावनाओं को तलाशना है कि क्या हम राष्ट्रमंडल खेलों के पहले पुल को पूरा कर सकते हैं या नहीं।"
चौहान ने दुर्घटना का विवरण देते हुए कहा, "एक ग्रिट पर एक छड़ टिकाया जा रहा था, लेकिन उसकी एक क्लिप फिसल गई। परिणामस्वरूप ब्रिज नीचे आ गिरा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications