'फेसबुक' पर रहें सतर्क, धोखेबाजों का गिरोह सक्रिय
इन जालसाजों की योजना छुट्टियों के दौरान 'फेसबुक' के जरिए धोखाधड़ी से पैसे कमाने की है।
समाचार एजेंसी 'एएपी' ने ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय उपभोक्ता नियामक के हवाले से मंगलवार को बताया है कि ऑनलाइन जालसाज लोगों की एकाउंट्स हैक कर दोस्ती करने में जुटे हुए हैं। जालसाज सैर-सपाटा पर होने के बहाने अपना दुखड़ा सुना कर दोस्तों से फर्जी सहायता मांगते हैं।
आस्ट्रेलियाई प्रतियोगिता और उपभोक्ता आयोग (एसीसीसी) के उपाध्यक्ष पीटर केल ने बताया कि जालसाल छ़ुट्टियों पर गए लोगों की यात्रा के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं और उस यात्रा के दौरान कोई हादसा हो जाने का बहाना कर दोस्तों से मदद की गुहार लगाते हैं।
उन्होंने बताया,"जालसाज लोगों को ठगने के लिए कई तरह के तरकीब अपनाते हैं। देखो, मुझे तुम्हारी मदद की बहुत जरूरत है। मेरा बटुआ खो गया है। जालसाजों के इस जाल में फंसने के बाद लोग हजारों डॉलर गंवा देते हैं। "
उपभोक्ता सुरक्षा एजेंसियां हालांकि इस तरह की ऑनलाइन आपराधिक गिरोहों पर नियंत्रण पाने और इस पर रोक लगाने के लिए 40 देशों में एक साथ काम कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications