सोनिया का बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए उदार पैकेज का आग्रह
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने यहां जारी एक बयान में कहा है कि रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी के साथ हवाई सर्वेक्षण से लौटने के तत्काल बाद गांधी ने प्रधानमंत्री को टेलीफोन किया।
बयान में कहा गया है, "दिल्ली पहुंचने के तत्काल बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने फोन पर प्रधानमंत्री से बात की और सरकार से आग्रह किया है कि उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश में बाढ़ से हुई तबाही का तत्काल आकलन किया जाए तथा राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से बाढ़ प्रभावित राज्यों को एक उदार पैकेज सुनिश्चित कराया जाए।"
इसके पहले रक्षा अधिकारियों ने सेना द्वारा अल्मोड़ा जिले में तथा राज्य के अन्य इलाकों में चलाए जा रहे बचाव अभियान के बारे में देहरादून हवाई अड्डे पर गांधी और एंटनी को जानकारी दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications