'सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल उमर के आवास पर क्यों?'

जम्मू, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर सरकार द्वारा सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की राजनीतिक पार्टियों और समूहों से मुलाकात के लिए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के आवास को चुने जाने को लेकर राजनीतिक गलियारों में लोगों की भौंहें तन गई हैं।

जहां श्रीनगर में केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदम्बरम के नेतृत्व वाले इस प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न समूहों से एक निरपेक्ष स्थल, शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन कॉम्प्लेक्स में मुलाकात की थी, वहीं जम्मू में विभिन्न समूहों के साथ प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात के लिए मुख्यमंत्री का आवास चुना गया।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के एक कार्यकर्ता सुभाष गुप्ता ने यहां कहा, "यह निर्णय राजनीति से प्रेरित लगता है।"

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भी कुछ ऐसी ही राय रही। भाजपा ने इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि इस तरह की महत्वपूर्ण मुलाकातों के लिए मुख्यमंत्री का आवास क्यों चुना गया। भाजपा नेता सतीश शर्मा ने कहा, "यहां एक राज्य अतिथि गृह है, जहां प्रतिनिधिमंडल लोगों से मुलाकात कर सकता था या अतीत की तरह राज भवन में लोगों से मिल सकता था।"

आधिकारिक सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि ऊपर से आए निर्देश के बाद सोमवार रात मुलाकात स्थल बदल दिया गया। पहले होटल अशोक में प्रतिनिधिमंडल को लोगों से मुलाकात करना था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+