झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष को नक्सली ने दी धमकी
रांची, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। झारखण्ड विधानसभा के अध्यक्ष सी.पी. सिह को मंगलवार को कथित रूप से एक नक्सली द्वारा धमकी दी गई। अध्यक्ष ने इस मामले में राज्य के एक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों से कहा है।
सिंह ने पत्रकारों को बताया, "मुझे राजू मंडल द्वारा लिखा गया एक पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें मंडल ने स्वयं को नक्सली बताया है। पत्र में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के निदेशक अरुण कुमार के खिलाफ कुछ न बोलने के लिए कहा गया है, नहीं तो मेरी हत्या कर दी जाएगी।"
उन्होंने कहा कि उन्हें अरुण कुमार के खिलाफ शिकायत मिली है और उन्होंने इस शिकायत पर उचित कार्रवाई के लिए मुख्य सचिव ए.के. सिंह के पास भेज दिया है।
अध्यक्ष ने धमकी की शिकायत पुलिस से की है। उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है कि किसी ने नक्सलियों का नाम लेकर शरारत की है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications