मप्र में प्रतिभाशाली छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए छात्रवृत्ति योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया। इस योजना का कृषि संकाय के प्रथम 500, विज्ञान संकाय के प्रथम 2500, वाणिज्य व कला संकाय के प्रथम 500-500 छात्रों को लाभ मिलेगा। इस योजना का लाभ उन विद्यार्थियों को मिलेगा जिनके परिजनों की आय तीन लाख रुपये वार्षिक से कम है।
इसके अलावा मंत्रिपरिषद ने सरकारी एजेंसियों द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले आवास और भूखंड लेने वाले कमजोर वर्गो को स्टाम्प शुल्क में छूट दी जाएगी। पेंशनर्स को पेंशन, भविष्य निधि के अतिरिक्त बीमा आदि समस्याओं के निराकरण सहित अन्य असुविधाओं से बचाने के लिए जिला स्तर पर जिला पेंशन कार्यालय गठित करने का निर्णय लिया गया। मंत्रिपरिषद ने ग्वालियर और रायसेन में निजी विश्वविद्यालय स्थापित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications