आयरन गोली खाने से 20 छात्राएं बीमार
मिली जानकारी के मुताबिक आयरन की कमी को दूर करने के लिए बालिकाओं को आयरन गोली देने की व्यवस्था पाठशालाओं में सरकार ने की है। इसी के तहत शासकीय कन्या विद्यालय की छात्राओं को मंगलवार को आयरन की गोलियां दी गई। गोलियां खाने के बाद छात्राओं को घबराहट और उल्टी होने लगी।
देवास की कलेक्टर पुष्पलता सिंह ने आईएएनएस को बताया है कि 20 छात्राओं की तबियत बिगड़ने पर उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, इनमें से चार की हालत गंभीर होने पर इंदौर रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि छात्राओं के खाली पेट होने की वजह से तबियत बिगड़ी है। सभी छात्राओं को दवा क्यों दी गई उसका पता लगाया जा रहा है, साथ ही जिम्मेदार शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications