कश्मीर घाटी में कर्फ्यू में ढील
एक पुलिस अधिकारी ने यहां कहा, "श्रीनगर शहर और घाटी के अन्य कस्बों में अपराह्न् तीन बजे से चार घंटे की ढील दी गई है। लेकिन सोपोर कस्बे में कुछ उपद्रवियों द्वारा कानून-व्यवस्था की स्थिति में व्यवधान डालने की कोशिश किए जाने के तत्काल बाद कर्फ्यू फिर से लगा दिया गया।"
प्रशासन ने यह भी कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति के आधार पर घोषित ढील के समय को और बढ़ाया जा सकता है।
कर्फ्यू में ढील तब दी गई है, जब 39 सदस्यीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल श्रीनगर से जम्मू के लिए रवाना हो गया।
ज्ञात हो कि 11 जून से घाटी में जारी विरोध प्रदर्शनों में अब तक 100 से अधिक नागरिकों की मौत हो चुकी है।
कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी द्वारा घोषित विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम के अनुसार घाटी के लोगों से बुधवार को सामान्य गतिविधि में सक्रिय रहने के लिए कहा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications