टिहरी प्रशासन ने आरोपों को खारिज किया
टीएचडीसी के उपमहाप्रबंधक (जनसंपर्क) द्वारा जारी इस विज्ञप्ति में कहा गया है कि टिहरी बांध से 21 तारीख तक मात्र 850 क्यूबेक पानी छोड़ा गया है। इनका कहना है कि गंगा में आई बाढ़ अलकनंदा और अन्य नदियों के कारण आई है। टीएचडीसी का कहना है कि टिहरी बांध ने हरिद्धार, ऋषिकेश और राज्य के निचले इलाकों में बाढ़ को कम करने में उल्टे सहायता प्रदान की है। टिहरी डैम के कारण भागीरथी नदी का पानी कम छोड़ा गया।
उपमहाप्रबंधक का कहना है कि अलकनंदा नदी पर कोई भी बांध नहीं है जिससे पानी के बहाव को नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने कहा कि टिहरी डैम का मुख्य मकसद गंगा में बाढ़ नियंत्रण करना है। बांध के कारण गंगा के मैदानी इलाकों को बाढ़ से राहत मिली है। वरना भारी बारिश के कारण बाढ़ की विभित्सिका और भयावह हो सकती थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications