पंजाब में मां-बेटी की हत्या
ईंट भट्ठा मालिक राकेश मोहन पुरी के घर में हुई इस दोहरे हत्याकांड की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावर 20 लाख रुपये नकद और आभूषण लेकर फरार हो गए।
मृतक महिला पूर्णिमा की उम्र 45 साल थी जबकि किशोरी मोहनी की उम्र 22 साल थी। मोहनी बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) की अंतिम वर्ष की छात्रा थी।
पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया,"घटना के बारे में जांच की जा रही है। घर की नौकरानी सहित कुछ अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। हमलावरों ने घटना को अंजाम देने के लिए तेज हथियारों का इस्तेमाल किया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications