आस्ट्रेलियाई छात्रवृत्ति के लिए 7 भारतीय छात्रों का चयन

नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त पीटर वर्गीज ने मंगलवार को कहा, "मैं उत्कृष्ट काम करने वाले सातों लोगों को बधाई देता हूं, जो महत्वपूर्ण नीतिगत नेतृत्व की क्षमता रखने के लिए पहचाने गए हैं।"

उन्होंने कहा कि ये व्यक्तिगत रूप से अपनी क्षमताओं से भारत की भविष्य की सामाजिक और आर्थिक नीतियों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस छात्रवृत्ति के हकदार ये छात्र ऑस्ट्रेलिया के विश्वविद्यालय में समुदाय योजना, कृषि विकास और बौद्धिक संपदा कानून की पढ़ाई करेंगे।

वर्गीज ने आईएएनएस को बताया, "ऑस्ट्रेलिया की ओर से दिया जाने वाला यह सम्मान भारत के साथ सहयोग और भविष्य के नेतृत्व विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"

उन्होंने कहा कि इन छात्रों के नेतृत्व की योग्यताओं को मजबूत और अन्य देशों में उभरने वाले नेताओं के साथ संपर्क कायम करने के लिए अतिरिक्त कार्यक्रम चलाया जाएगा। छात्रों को इस बात का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा कि वे चुनौतियों के प्रति समझ विकसित कर सकें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+