राहत कार्य में नहीं जुट पाए हेलीकॉप्टर
राज्य के आपदा प्रबंधन सचिव रमेश कुमार ने बताया था कि मंगलवार से गढ़वाल और कुमाऊं में रसद आपूर्ति और फंसे लोगों को निकालने के लिए चार हेलीकॉप्टरों को लगाया जाएगा। प्रत्येक क्षेत्र में दो हेलीकॉप्टर की सेवाएं ली जाएंगी। लेकिन, उनकी घोषणा के बावजूद हेलीकॉप्टरों को सेवा में नहीं लगाया जा सका।
वहीं, मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि आपदा प्रबंधन सचिव हेलीकॉप्टर के उड़ानों को सुचारु बनाने के लिए व्यवस्था में जुटे हैं। लेकिन पायलटों की व्यवस्था और अन्य जगहों से समन्वय न हो पाने के कारण हेलीकॉप्टरों की उड़ान नहीं हो पाई।
सोमवार को हालांकि, सरकार ने कहा था कि दोनों जिलों में लगने वाले चारों हेलीकॉप्टरों की कमान वहां के आयुक्तों के हाथ में होगी। लेकिन कुमाऊं के उपायुक्त ने इस मामले से अनभिज्ञता जताई। सूबे के कई क्षेत्रों में लोगों के फंसे होने की सूचना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications