सफल होगा खेलों का आयोजन : रेड्डी
रेड्डी पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। यह पूछे जाने पर कि खेलों के शुरू होने में मात्र 12 दिन बचे हैं और क्या वह तैयारियों को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा, "मैं खेल की तैयारियों को लेकर जरा भी चिंतित नहीं हूं। मैं खेलों के आयोजन को लेकर आश्वस्त हूं। हम एक बहुत ही सफल खेल का आयोजन करने वाले हैं।"
केंद्रीय मंत्री का यह बयान राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) के अध्यक्ष माइकल फेनेल के उस बयान के बाद आया है, जिसमें फेनेल ने कहा था कि खेल खांव के कई हिस्से अभी भी रहने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं हैं। फेनेल के अलावा खेलों में भाग लेने वाले देश कनाडा, न्यूजीलैंड और स्कॉटलैंड ने भी अपनी चिंता जाहिर की है।
गौरतलब है कि मंगलवार को राष्ट्रमंडल खेलों के मुख्य आयोजन स्थल जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के समीप एक फुटओवर ब्रिज गिरने से 20 मजदूर घायल हो गए। इनमें से पांच की हालत गंभीर थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications