चिदम्बरम ने हिंसा प्रभावित तंगमार्ग शहर का दौरा किया
39 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के कई सदस्यों ने भी चिदम्बरम के साथ इस शहर का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल आज दोपहर जम्मू के लिए रवाना हो जाएगा।
ज्ञात हो कि अमेरिका में कुरान जलाए जाने की अफवाह के बाद 13 सितम्बर को तंगमार्ग में व्यापक हिंसा फैल गई थी। हिंसा के दौरान घाटी क्षेत्र में 18 लोग मारे गए थे। इनमें से छह लोग तंगमार्ग के थे।
तंगमार्ग में हिंसा पर उतारू भीड़ ने एक ईसाई मिशनरी स्कूल, समाज कल्याण विभाग के कार्यालय और एक पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया था।
चिदम्बरम के अलावा इस प्रतिनिधिमंडल में संसदीय कार्य मंत्री पी.के.बंसल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अरुण जेटली और सुषमा स्वराज, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के गुरुदास दासगुप्ता, नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के फारुख अब्दुल्ला और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के रामविलास पासवान सहित विभिन्न दलों के 39 प्रतिनिधि शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications