मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतरे
औरैया के कंचौसी रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब नौ बजे गाजियाबाद से मुगलसराय जा रही मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए।
इटावा के स्टेशन अधीक्षक पी. के. कमल ने संवाददाताओं को बताया कि मालगाड़ी के डिब्बों के पटरी से उतरने से से रेल परिचालन बाधित हो गया है। रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचकर पटरी से उतरे डिब्बों को रेलमार्ग से हटा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि घटना में कई मीटर तक रेलमार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है। कर्मचारी उसे ठीक कर रहे हैं। जल्द यातायात सुचारू हो जाएगा। घटनास्थल इटावा रेलवे स्टेशन के अधीक्षक के परिक्षेत्र में आता है।
रेल अधिकारियों के मुताबिक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications