वैन चालक की लापरवाही से बुजुर्गो की मौत
अधिकारियों ने बताया कि वैन के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया है। चालक ने बुजुर्गो को व्हीलचेयर पर बैठाकर वैन के अंदर छोड़ दिया था।
मृत बुजुर्गो के परिजन उनके बारे में कोई जानकारी न मिलने पर मैड्रिड के समीप स्थित विरजेन डेल कॉनसूलो वृद्धाश्रम गए थे। लेकिन वहां भी बुजुर्ग नहीं थे। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। बाद में दोनों बुजुर्ग मृत अवस्था में वैन में पाए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications