मप्र रेल हादसा : रेल लाइन दुरुस्त करने का अभियान जारी
शिवपुरी के बदरवास रेलवे स्टेशन पर खड़ी इंदौर-ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस को सोमवार की सुबह एक मालगाड़ी ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में तीन डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए थे वहीं 23 यात्रियों की जान चली गई थी। हादसे की वजह से सोमवार को यातायात पूरी तरह बाधित रहा था।
शिवपुरी के कलेक्टर राजकुमार पाठक ने आईएएनएस को बताया है कि रेल लाइन को दुरुस्त करने का काम जारी है। वहीं इस हादसे में 23 लोगों की मौत हुई है उनमें से 16 की शिनाख्त हो गई है। इसके अलावा शेष मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications