चीन का विकास हमारे लिए अच्छा: ओबामा
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार ओबामा ने सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "यह हमारे लिए अच्छा है कि चीन ने आर्थिक प्रगति की है।"
चीन की मुद्रा से जुड़े विवाद पर ओबामा ने कहा कि युआन की कीमत बाजार की तुलना कम है लेकिन व्यापार दोनों देशों के हित में है। उन्होंने कहा, "मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि व्यापार अमेरिकी उद्यमियों और कामगारों दोनों के हित में है।"
इससे पहले अमेरिकी वित्त मंत्री टिमोथी गेथनर ने गुरुवार को कहा था कि चीन की आर्थिक तरक्की अमेरिका के हित में है। उन्होंने कहा था, "चीन के साथ हमारे रिश्ते में आर्थिक हितों की महत्वपूर्ण भूमिका है। एक मजबूत और तेजी से विकास करता चीन हमारे लिए अच्छा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications