कोलंबिया में 60 व्रिदोही मारे गए
बोगोटा, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। कोलंबिया में सेना ने हवाई हमला कर कम से कम 60 वाम विद्रोहियों को मार गिराया है। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह दावा किया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सेना की कार्रवाई में रविवार को पुतोमायो प्रांत में ही रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेज ऑफ कोलंबिया (एफएआरसी) के 22 सदस्य मारे गए। इनके शवों को बोगोटा लाया गया है।
कोलंबियाई वायु सेना के कमांडर एडमिरल इदगार सेली ने सोमवार को बताया, "खुफिया जानकारी के मुताबिक हमारी कार्रवाई में 60 विद्रोही मारे गए हैं।"
माना जा रहा है कि मारे गए विद्रोहियों में एफएआरसी के दो वरिष्ठ नेता भी हैं। हाल के दिनों में वाम विद्रोहियों ने अपने हमले तेज कर दिए हैं। इसी महीने विद्रोहियों के हमलों में अब तक 50 अधिक पुलिसकर्मियों और सैनिकों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications