सेंसेक्स 20,000 और निफ्टी 6,000 के पार
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 19.69 की बढ़त के साथ 19,925.79 पर खुला। इसके कुछ देर बाद ही सेंसेक्स 20,000 के आंकड़े को पार कर गया। बीते सोमवार को यह 19,906.10 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 0.05 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 5980.50 पर खुला। इसके चंद मिनटों बाद ही यह 6,000 के पार चला गया। निफ्टी सोमवार को 5950.45 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications