एक दिन जरूर लौटूंगा तिब्बत: दलाई लामा
बुडापेस्ट, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा ने आशा जताई है कि वह एक दिन जरूर तिब्बत लौटेंगे।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में सोमवार को दलाई लामा ने कहा कि चीन में राजनीतिक उदारवाद होना चाहिए। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि वह चीन के पासपोर्ट पर तिब्बत लौट सकते हैं लेकिन इससे पहले मसले का सर्वमान्य हल ढूंढ़ना चाहिए।
तिब्बत के सवाल पर यहां के संसद भवन में दलाई लामा ने कहा कि इस मसले का हल ऐसा होना चाहिए जो चीन के साथ ही तिब्बत के लोगों को भी स्वीकार्य हो।
दलाई लामा हंगरी के दौरे पर आए थे। उन्हें बुडापेस्ट की मानद नागरिकता से सम्मानित किया गया। वह यहां से जर्मनी के लिए रवाना हो गए।
इन दिनों आर्थिक मंदी का सामना कर रहे हंगरी के लोगों से दलाई लामा ने कहा, "मैंने सुना है कि आप लोग आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। मरी सलाह है कि आप लोगों को आशावान बने रहना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications