उत्तरखण्ड में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेंगी सोनिया

देहरादून, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मंगलवार को उत्तराखण्ड के बाढ़ प्रभावित इलाकों के अलावा उन जगहों का भी दौरा करेंगी जहां हाल के दिनों में बादल फटने की घटनाएं हुई हैं।

राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने सोनिया के राज्य का दौरा करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी का राज्य में बाढ़ प्रभावित इलाकों और अन्य जगहों पर भी जाने का कार्यक्रम है।

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सोनिया मंगलवार सुबह लगभग 9.45 बजे देहरादून पहुंचेंगी। इसके बाद वह हेलीकाप्टर के जरिए बाढ़ग्रस्त हरिद्वार का हवाई सर्वेक्षण करेंगी। इसके बाद पंत नगर और फिर अल्मोड़ा भी जाएंगी। उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा में बीते शनिवार को बादल फटने की दो अलग-अलग घटनाओं में 25 लोगों की मौत हो गई थी।

इधर, राज्य में बाढ़ की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। यहां सड़क और रेल यातायात के अलावा संचार व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। दिल्ली-हरिद्वार राजमार्ग भी गई जगहों पर बंद पड़ा है। टिहरी बांध का जल स्तर 830 मीटर को पार कर गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+