मेक्सिको में तूफान 'कार्ल' से 16 की मौत
मेक्सिको सिटी, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। मेक्सिको में पिछले दिनों आए तूफान 'कार्ल' में कम से कम 16 लोग मारे गए हैं। सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान में यह आंकड़ा दिया गया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इस तूफान से सबसे ज्यादा तबाही वेराक्रुज प्रांत में हुई। यहां बारिश और बाढ़ से भी स्थिति बदतर हो गई है।
मेक्सिको के राष्ट्रपति फेलिप काल्डेरोन ने सोमवार को वेराक्रुज के तूफान प्रभावित इलाकों का दौरा किया और राहत कार्य में जुटे अधिकारियों से मुलाकात की।
वेराक्रुज के गवर्नर फिडेल हेरेरा ने कहा कि तूफान और बाढ़ से पांच लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। यहां लगभग एक लाख लोगों को बेघर होना पड़ा है। करोड़ों की संपत्ति का नुकसान भी हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications