लेबनानी सैनिकों पर इजरायल ने की गोलीबारी: रिपोर्ट
बेरूत, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। इजरायली सेना ने सोमवार देर रात लेबनान के सैनिकों पर गोलीबारी की। स्थानीय मीडिया के हवाले से यह खबर आई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार स्थानीय मीडिया ने खबर दी है, "लेबनान की दक्षिणी सीमा पर गोलबारी की आवाज सुनी गईं। गोलीबारी वेस्टर्न सेक्टर में की गई।"
लेबनानी संगठन हिजबुल्ला के टेलीविजन चैलन 'अल मनार' का दावा है कि इजरायली रक्षा बल के सैनिकों ने लेबनानी सैन्य बल की एक टुकड़ी पर गोलीबारी की। इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications