पाक अधिकृत कश्मीर में बस हादसा, 15 बच्चों की मौत (लीड-1)
यह हादसा राजधानी मुजफ्फराबाद के समीप गढ़ी दुपट्टा में हुआ। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि बस में 40 से अधिक लोग सवार थे, जिनमें अनाथालय के 30 बच्चे और शेष कर्मचारी थे। ये सभी गढ़ी हत्तीयां क्षेत्र में एक समारोह में भाग लेने जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक मोहम्मद शाफिक बस को लापरवाही से चला रहा था और एक मोड़ पर उसने बस से नियंत्रण खो दिया। बस के नदी में गिरते समय वह कूद गया, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
तीन बच्चों और स्कूल के तीन सदस्यों को बचा लिया गया है, जबकि 15 से अधिक लोगों का अब तक पता नहीं चल सका है। बचाव कार्य में जुटे अधिकारियों का कहना है कि नदी के तेज बहाव में शव दूर तक बह गए होंगे।
मुजफ्फराबाद के उपायुक्त इम्तियाज अहमद ने बताया कि बचाव कार्य में मदद के लिए सेना बुलाई गई है। इस क्षेत्र में स्कूलों द्वारा चलाई जा रहीं स्कूल वैन की जांच की बात कहते हुए उपायुक्त ने कहा, "बस अच्छी हालत में नहीं थी, इस पर हम कड़ी कार्रवाई करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications