सुजलॉन एनर्जी को 1,149 करोड़ रुपये का ठेका मिला
इसमें 2.1 मेगावॉट क्षमता के 24 एस 88 वाइंड टर्बाइन, 1.5 मेगावॉट क्षमता के 34 टर्बाइन और 2.1 मेगवॉट क्षमता के 48 एस 95 टर्बाइनों का सौदा शामिल है।
कंपनी ने अपने बयान में कहा कि तमिलनाडु में लगाए जा रहे संयंत्र से 101.4 मेगावॉट विद्युत क्षमता का पहले चरण का उत्पादन जून 2011 में शुरू होगा जबकि दूसरे चरण का उत्पादन दिसंबर 2011 से शुरू होगा।
यह ठेका टेक्नो इलेक्ट्रिक के 500 मेगावॉट की परियोजना के तहत दिया गया है जिसमें सुजलॉन को वरीयता प्राप्त आपूर्तिकर्ता का दर्जा दिया गया है। पवन ऊर्जा के क्षेत्र में यह स्वतंत्र ऊर्जा उत्पादक द्वारा दिया गया यह सबसे बड़ा ठेका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications