राष्ट्रमंडल खेल : नेहरू स्टेडियम के पास फुटओवर ब्रिज गिरा, 23 घायल (लीड-1)
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "ओवरब्रिज के गिरने से उसके पास ही काम कर रहे श्रमिक घायल हो गएं। इस घटना में 23 श्रमिक घायल हुए हैं। उनमें से पांच की हालत गंभीर है।"
दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव राकेश मेहता ने एक समाचार चैनल को बताया, "ओवरब्रिज का एक हिस्सा नीचे आ गया। यह मुख्य सड़क पर नहीं गिरा है, बल्कि पार्किं ग के हिस्से में गिरा है।"
मेहता ने कहा कि अगले 10 दिनों के भीतर इस ओवर ब्रिज को फिर से खड़ा कर दिया जाएगा।
अधिकांश घायलों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। कुछ को पास के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है।
नेहरू स्टेडियम में 3 अक्टूबर से शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन समारोह होना है। इसी स्टेडियम में समापन समारोह भी होगा।
14 अक्टूबर तक चलने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में 53 देशों के 7,000 से अधिक खिलाड़ियों और अधिकारियों के हिस्सा लेने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications