सहारा ने एमजीएम को खरीदने के लिए बोली लगाई (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सहारा समूह इस स्टूडियो को दो अरब डॉलर में हासिल करने के लिए बातचीत कर रहा है।

ब्लूमबर्ग की वित्तीय न्यूज एजेंसी के मुताबिक सहारा द्वारा लगाई गई बोली में जेम्स बांड फिल्मों के निर्माता और एमजीएम के सह-मालिक ब्रोकोली परिवार ने भी वित्तीय मदद दी है। रिपोर्ट कहती है कि यदि यह प्रयास सफल रहा तो ब्रोकोली परिवार को गुप्त हिस्सेदारी मिलेगी।

सहारा इंडिया परिवार के कारपोरेट संचार प्रमुख अभिजीत सरकार ने ई-मेल के जरिए भेजे एक वक्तव्य में एमजीएम निविदा की पुष्टि करते हुए कहा, "परस्पर हितों को ध्यान में रखते हुए विचार-विमर्श जारी है लेकिन इस समय इस मुद्दे पर बोलना जल्दबाजी होगी।"

फिलहाल एमजीएम का नियंत्रण इसके कर्जदाताओं और हेज फंडों के पास है। इन फंड हाउसेज ने एमजीएम के चार अरब डॉलर के कर्ज के बदले में बैंकों से इसे 2.4 अरब डॉलर में खरीदा है।

एमजीएम के कर्जदाताओं ने सहारा से वार्ता शुरू की है। वह टाइम वार्नर और स्पाइग्लास एंटरटेनमेंट जैसी कंपनियों से भी बातचीत कर रहे हैं।

एमजीएम के भारी भरकम कर्ज और वित्तीय अनिश्चितता के कारण इसकी कई फिल्में स्थगित की गई हैं। जेम्स बांड सीरीज की अगली फिल्म और 'लार्ड ऑफ द रिंग्स' सीरीज की एक फिल्म भी स्थिगित की गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+