पत्नी और बेटियों की हत्या कर की खुदखुशी
घटना जिले के इनायतनगर थाना क्षेत्र के मिल्कीपुर कस्बे की है, जहां मंगलवार को 32 वर्षीय राधेश्याम ने अपनी पत्नी विमला (30) और बेटियों ऋचा (8) और शिखा (3) को घर में जहर देकर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया।
इनायतनगर थाना प्रभारी अखिलश चंद्र पांडे ने संवाददाताओं को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि राधेश्याम पिछले कुछ समय से नौकरी छूट जाने की वजह से परेशान था। ऐसा लगता है कि गरीबी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। घटना की जांच की जा रही है।
पांडे के मुताबिक घटना की जानकारी पड़ोसियों से मिली। जब पड़ोस के लोग राधेश्याम से मिलने के लिए उसके घर गए तो देखा कि वह फंदे से लटक रहा था और बेटियों और पत्नी के शव किनारे पड़े थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications