राष्ट्रमंडल खेल : कैबिनेट सचिव ने खेल गांव का दौरा किया
एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि चंद्रशेखर ने शहरी विकास मंत्रालय तथा आयोजन समिति (ओसी) के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया कि खेल गांव की साफ सफाई में तेजी लाई जाए और वस्तुओं को व्यवस्थित ढंग से रखा जाए।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अगस्त में चंद्रशेखर से कहा था कि उन्हें आयोजन समिति के साथ समन्वय बिठा कर खेलों की तैयारी को गति देना है। यह आयोजन तीन अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक आयोजित होना है।
ज्ञात हो कि न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड, कनाडा और इजरायल ने अपने-अपने दलों के लिए आवंटित आवासों में घटिया रखरखाव और खराब बंदोबस्त की शिकायत की है।
खिलाड़ियों का जत्था गुरुवार से खेल गांव में पहुंचना शुरू हो जाएगा।
भारत में 1982 में हुए एशियाई खेलों के बाद यह देश का सबसे बड़ा आयोजन है। इस आयोजन में 71 देशों के लगभग 7,000 खिलाड़ियों और अधिकारियों के हिस्सा लेने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications