बारिश ने बढ़ाईं लोगों की मुश्किलें (लीड-1)
कई जगहों पर लोगों के घुटने तक पानी पहुंच गया, जबकि कई सड़कें पूरी तरह से जलमग्न हो गईं। सड़क पर पानी जमा हो जाने के कारण लोगों के दुपहिया वाहन उसमें बंद हो गए, जिन्हें लोगों ने खींचकर बाहर निकाला।
दिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार शहर के अधचीनी, सरिता विहार, आश्रम, रोहतक और रामा सड़कों पर जलजमाव हुआ। अधचीनी मार्ग, पालम विहार, अशोक विहार और वजीराबाद में लंबा जाम लग गया।
मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में सोमवार रात से मंगलवार दिन के 8.30 बजे तक 22 मिलीमीटर बारिश हो चुकी थी।
मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर है, जो इस मौसम के लिए सामान्य है। जबकि आद्र्रता 97 प्रतिशत दर्ज की गई।
इस वर्ष दिल्ली में भारी मानसूनी बारिश हुई है। राजधानी में मौसमी बारिश औसतन 1,013.7 मिलीमीटर होती है, लेकिन इस बार 57 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications