सरकारी पैसे का दुरुपयोग कर रही हैं मायावती : अखिलेश

लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में अखिलेश ने कहा कि सुरक्षा के नाम पर करोड़ों रुपये के हेलमेट, लाठी और टार्चलाइटों की बेवजह खरीद हो रही है।

यादव ने कहा कि करोड़ों रुपये की इस खरीद में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है और इसमें मुख्यमंत्री का कमीशन भी शामिल है। उन्होंने कहा कि हर सरकार शांति स्थापित करना चाहती है लेकिन मायावती सरकार लोगों के मन में दहशत पैदा कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सरकारी बसों के अलावा निजी वाहनों को कब्जे में लेकर उनको सुरक्षा बलों के लिए रिजर्व कर रही है, जिसके चलते आम जनता को यातायात मे काफी दिक्कतें आ रही हैं।

यादव ने कहा कि सपा ने अपने सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रदेश में शांति स्थापित करने में सहयोग देने के निर्देश दिए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+