फटे होंठों वाले असमिया बच्चे को मिलेगी मुस्कान

गुवाहाटी, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। असम के एक गांव के जूता विक्रेता हसीम अली को लगता था कि उनके परिवार पर अल्लाह की नियामत नहीं है। जब उनके बेटे नूर का जन्म हुआ तो उसके होंठ फटे हुए थे और तभी से वह गांव वालों की हंसी का पात्र बनता रहा।

अब असम के ढुबरी जिले के साउथ सालमारा का यह आठ वर्षीय नूर जल्द ही अपनी मुस्कान वापस पा सकेगा। अगले सप्ताह वह अमेरिका के नॉरफोक के लिए रवाना होगा। भारतीय परियोजना 'ऑपरेशन स्माइल' के तहत चिकित्सकों का एक दल वहां उसके फटे हुए होंठों और तालू की शल्य चिकित्सा करेगा।

हसीम ने आईएएनएस से कहा, "मैं हमेशा सोचता था कि मैंने कोई बहुत बड़ा अपराध या पाप किया है इसीलिए मेरे बेटे के होंठ और तालू फटे हुए हैं। इसके कारण वह ठीक से बोल नहीं पाता और उसे सामाजिक बहिष्कार झेलना पड़ता था। उसके स्कूल में कोई मित्र नहीं थे और वह हमेशा मजाक का पात्र बनता था।"

नूर भी मुस्कुराना चाहता लेकिन नहीं मुस्कुरा पाता था। वह अपने आपको कोसता था। उसने दबी सी आवाज में कहा, "मैं अपनी विसंगति के कारण खुद से नफरत करता था।"

बहरहाल अब नूर के लिए उम्मीद की किरण दिखाई दी है।

स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने आईएएनएस से कहा, "मैं 26 सितम्बर को नूर और उसके एक रिश्तेदार को वर्जीनिया में नॉरफोक स्थित 'ऑपरेशन स्माइल' के मुख्यालय ले जाऊंगा। जहां एक साल के दौरान उसकी कम से कम आठ निशुल्क शल्य चिकित्साएं होंगी।"

पूरे ऑपरेशन, यात्रा और अमेरिका में रुकने का खर्च 50 लाख रुपये आएगा और 'ऑपरेशन स्माइल इंडिया' इस खर्च को उठाएगा।

'ऑपरेशन स्माइल' नॉरफोक स्थित एक गैरलाभकारी चिकित्सा सेवा संगठन है। इसकी स्थापना 1982 में हुई थी। यह संगठन दुनियाभर के फटे होंठों और फटे तालू वाले बच्चों की शल्य चिकित्सा करवाता है।

हसीम ने बताया कि उन्हें चिकित्सकों ने बताया था कि नूर का इलाज अमेरिका में ही संभव है और उनके पास इसके लिए पैसा नहीं था इसलिए उन्होंने बेटे के ठीक होने की उम्मीद ही छोड़ दी थी।

बाद में असम स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें फोन किया और नूर को उसके इलाज के लिए अमेरिका ले जाने की बात कही।

अब हसीम कहते हैं, "मैं मानता हूं कि इस दुनिया में भगवान है, हमारी प्रार्थनाएं सुनी जाती हैं और हो सकता है मेरे बेटे का जीवन बेहतर हो जाए।"

असम में पहले ही 2,500 ऐसे बच्चों की चिकित्सा कराई जा चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+