लोजपा अब राजद की प्रकोष्ठ मात्र है : नीतीश
पटना में लोजपा के विधायक इजहार अहमद के जनता दल (युनाइटेड) में शामिल होने के मौके पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि लोजपा में अब कोई बचा नहीं है। लोजपा अब पार्टी नहीं मात्र राजद का एक प्रकोष्ठ होकर रह गई है।
उन्होंने कहा, "बिहार में दो धारा है। एक राजद की धारा है, जो अपसंस्कृति की वाहक है और ध्वस्त करना जानती है जबकि एक धारा जद (यु) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की है जो विकास की ओर ले जाने वाली तथा निर्माण में लगी हुई है। यहां के लोग सब जानते हैं और समझते हैं। वे हमें एक मौका और देंगे।"
उन्होंने फिर दोहराया कि कांग्रेस और राजद मिले हुए हैं और महज दिखावे के लिए अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये दोनों ना कभी अलग थे और ना हैं।
इससे पूर्व, लोजपा विधायक अहमद ने अपने कई समर्थकों के साथ जद (यु) की सदस्यता ग्रहण की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications