हत्यारोपी की न्यायालय परिसर में सरेआम हत्या
पुलिस के अनुसार नलगोंडा जिले के मिर्यालगुड़ा न्यायालय में कोनदैह नामक व्यक्ति को हत्या मामले में सुनवाई के लिए लाया गया था। जहां परिसर में सरेआम उसे चाकू मार कर हत्या कर दी गई।
पुलिस ने बताया कि हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गया। इस घटना से वहां उपस्थित वादी और अधिवक्ताओं में दहशत फैल गई।
कोनदैह के रिश्तेदारों के मुताबिक हमलावर खजा ने पहले उसके साथ झगड़ा किया और बाद में उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बाकी लोग इस घटना को तमाशबीन की तरह देखते रहे।
पुलिस ने कहा कि हत्या का उद्देश्य अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस को संदेह है कि किसी पुराने मामले को सलटाने के लिए हमला किया गया। पुलिस के अनुसार कोनदैह का कथित रूप से एक महिला के साथ विवाहेतर संबंध था, और उस पर हमला करने वाला खजा महिला का संबंधी है।
नागार्जुनसागर का रहने वाला कोनदैह कथित रूप से हत्या के मामले में आरोपी था, और पुलिस उसे सुनवाई के लिए न्यायालय लेकर आई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications