बारिश से खुशगवार हुआ दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया, "आसमान में बादल छाए रहेंगे और थोड़े अंतराल पर बारिश भी होगी। साथ ही भारी बारिश की भी आशंका है।" उन्होंने बताया कि दिल्ली में सोमवार रात से मंगलवार दिन के 8.30 बजे तक 22 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।
मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर है, जो इस मौसम के लिए सामान्य है। जबकि आद्र्रता 97 प्रतिशत दर्ज की गई।
यातायात पुलिस के मुताबिक यातायात सामान्य रूप से चल रहा है।
इस वर्ष दिल्ली में भारी मानसून आया है। राजधानी में मौसमी बारिश औसतन 1,013.7 मिलीमीटर होती है, लेकिन इस बार 57 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications