भगवा ब्रिगेड के संयोजक पर रासुका लगा
पिछले दिनों इंदौर सहित प्रदेश के कई शहरों और गांवों में 'भगवा ब्रिगेड' के पर्चे चस्पा कर 10 हजार हिंदू योद्घाओं की भर्ती का अभियान चलाया गया था। इंदौर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. श्रीनिवास राव ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि राजेश बिड़कर के पुराने रिकार्ड और इंदौर में चस्पा किए गए विवादास्पद पोस्टरों को ध्यान में रखकर उसके खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई है।
राव ने कहा कि बिड़कर को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर भोपाल जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक सौहार्द्र में खलल पैदा करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को प्रशासन और पुलिस को सख्त हिदायत दी थी कि 24 सितम्बर को अयोध्या मसले पर न्यायालय के संभावित फैसले को ध्यान में रखकर उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर अफ सरों पर कार्रवाई होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications