अफगानिस्तान में हेलीकॉप्टर हादसे में 9 की मौत
आईएसएएफ के एक जवान ने बताया कि दुर्घटना में अफगानिस्तान राष्ट्रीय सेना का एक सदस्य और एक अमेरिकी नागरिक भी घायल हो गया। सिपाही ने हालांकि, इस हादसे में मारे गए आईएसएएफ के जवानों की राष्ट्रीयता के बारे में नहीं बताया। लेकिन, इस अस्थिर क्षेत्र में ज्यादातर अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा के जवान हैं।
आईएसएएफ ने बताया कि इस क्षेत्र में दुश्मन की ओर से गोलाबारी होने के प्रमाण नहीं मिले हैं और हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की जांच की जा रही है। डेढ़ लाख जवानों वाले आईएसएएफ के लिए यह सबसे घातक हादसा है।
इस वर्ष अफगानिस्तान में सघंर्ष के दौरान 500 से अधिक आईएसएएफ के जवानों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications