एमजीएम को खरीदेगा सहारा समूह!
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सहारा समूह इस स्टूडियो को दो अरब डॉलर में हासिल करने के लिए बातचीत कर रहा है।
ब्लूमबर्ग की वित्तीय न्यूज एजेंसी के मुताबिक सहारा द्वारा लगाई गई बोली में ब्रोकोली परिवार, जेम्स बांड फिल्मों के निर्माता और एमजीएम के सह-मालिकों ने भी वित्तीय मदद दी है। रिपोर्ट कहती है कि यदि यह प्रयास सफल रहा तो ब्रोकोली परिवार को गुप्त हिस्सेदारी मिलेगी।
सहारा इंडिया परिवार के कारपोरेट संचार प्रमुख अभिजीत सरकार ने ई-मेल के जरिए भेजे एक वक्तव्य में एमजीएम निविदा की पुष्टि करते हुए कहा है, "परस्पर हितों को ध्यान में रखते हुए विचार-विमर्श जारी है लेकिन इस समय इस मुद्दे पर बोलना जल्दबाजी होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications