पेरिस में अलकायदा की महिला आत्मघाती हमलावर का खौफ, खोज जारी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह हमलावर राजधानी में प्रवेश कर चुकी है। इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' में मंगलवार को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक पेरिस में आतंकवादी हमलावर द्वारा यातायात नेटवर्क पर बम लगाए जाने की आशंका है।
गुप्तचर अधिकारी इस महिला आत्मघाती हमलावर की तलाश में जुटे हैं। अधिकारियों को डर है कि यह हमलावर पेरिस मेट्रो को निशाने पर लेने का प्रयास कर सकती है।
एक अन्य देश की गुप्तचर एजेंसी से प्राप्त जानकारी के बाद फ्रांस सरकार ने पेरिस सहित पूरे देश में एहतियात के तौर पर अलर्ट जारी कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications