उमर को प्रतिनिधिमंडल के दौरे से उम्मीद
समाचार चैनल टाइम्स नाऊ से बातचीत में उमर ने विभिन्न दलों के नेताओं द्वारा अलगाववादी नेताओं से अलग-अलग बैठकें करने की सराहना की।
उल्लेखनीय है कि प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने सोमवार को अलग-अलग समूहों में अलगाववादी नेताओं सैयद अली गिलानी, मीरवाइज उमर फारुख और यासीन मलिक से मुलाकात की थी।
उमर ने इन मुलाकातों का जिक्र करते हुए कहा, "मुझे नहीं लगता कि किसी ने भी यह उम्मीद की थी ये नेता अलगाववादियों से मिलेंगे।"
उन्होंने कहा कि ये बैठकें अपने आप में महत्वपूर्ण थीं। "यह पहला कदम है। जब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता तब तक ये मुलाकातें महज सांकेतिक ही होंगी।"
उमर ने कहा, "मैं उम्मीद करता हूं कि इन बैठकों से कुछ ठोस निकल कर आएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications