अयोध्या पर फैसले के मद्देनजर बिहार में पुलिस सतर्क

राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने मंगलवार को बताया कि राज्य में पुलिस को सतर्क कर दिया गया है खासकर संवेदनशील क्षेत्रों में पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त तेज करने एवं आवश्यक सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।

नीलमणि के मुताबिक संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करने और अति संवेदनशील क्षेत्रों में किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का भी आदेश मुख्यालय द्वारा दिया गया है। इसके अलावा भीडभाड़ वाले क्षेत्रों में भी गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+