मप्र रेल हादसा: सामान्य होने लगा है यातायात
भोपाल | मध्य प्रदेश के शिवपुरी के बदरवास स्टेशन पर सोमवार को हुए रेल हादसे के बाद यातायात सामान्य होने लगा है। रेलपटरी पर पड़े क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाने के बाद पटरी को दुरुस्त कर दिया गया है।
शिवपुरी के बदरवास रेलवे स्टेशन पर खड़ी इंदौर-ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस को सोमवार की सुबह मालगाड़ी द्वारा टक्कर मारे जाने के बाद यातायात पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था और रेलगड़ियों को रद्द करना पड़ा था। राहत एवं बचाव कार्य के पूरा होने के बाद यातायात सामान्य हो चला है।
भोपाल रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी के.के. दुबे के मुताबिक गुना-ग्वालियर के बीच आवागमन चालू हो गया है। मंगलवार शाम तक इस मार्ग पर सभी गाड़ियां चलने लगेंगी। शिवपुरी के कलेक्टर राजकुमार पाठक ने आईएएनएस को बताया है कि रेल हादसे में तीन डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। इनमें फंसे लोगों को निकालने का अभियान देर रात तक चला। हादसे में 23 लोगों की मौत हुई है उनमें से 16 की शिनाख्त हो गई है। इसके अलावा बाकी शवों की शिनाख्त के प्रयास जारी है।












Click it and Unblock the Notifications