देवास में कंपनी अधिकारी के अपहरण की कोशिश
देवास के पुलिस अधीक्षक एस. पी. सिंह ने आईएएनएस को बताया है कि मोती बंगला इलाके में रहने वाले कोपारो स्टील ट्यूब के निदेशक श्रीनिवासन के घर में सोमवार की रात एक बदमाश दाखिल हुआ। श्रीनिवासन के कुत्ते ने जब बदमाश पर हमला किया तो बदमाश ने उस पर चाकू से वार कर जान ले ली। बाद मे बदमाश को घर में ज्यादा कुछ नहीं मिला तो वह श्रीनिवासन को उनकी ही कार में अपहृत कर ले गया।
सिंह ने बताया है कि बदमाश ने 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। फोन के लोकेशन के आधार पर इंदौर व देवास पुलिस बदमाश को घेर लिया। तभी बदमाश कार व श्रीनिवासन को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग लगे है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications